फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: मीर के बेटे की शादी में होंगे शामिल, क्षीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह भी जाएंगे

Sat, 07 Aug 2021 12:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

राहुल गांधी प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे की शादी समारोह में शामिल होंगे। वह माता क्षीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह भी जाएंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर आ रहे हैं। राहुल गांधी श्रीनगर में 9 अगस्त को प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे की शादी समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा मौलाना आजाद रोड श्रीनगर में नवनिर्मित कांग्रेस भवन का 10 अगस्त को उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


इस बीच राहुल पार्टी कैडर के साथ मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर के मौजूदा परिदृश्य और मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी का क्षीर भवानी और हजरतबल का दौरा करना भी प्रस्तावित है। प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक अहमद करा ने शुक्रवार को बैठक कर राहुल गांधी के आगामी दौरे के लिए तैयार कार्यक्रम और उसके लिए की गई व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इसमें राहुल गांधी के दौरे के शेड्यूल के साथ अन्य प्रबंधों की जानकारी ली गई।

नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि समारोह में जम्मू संभाग से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ राहुल गांधी को जम्मू संभाग का दौरा करने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान जेकेपीसीसी के महासचिव सुरेंद्र सिंह चन्नी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल भट बोले: कश्मीर जैसी खूबसूरत जगह कहीं नहीं, आने वाले पांच वर्षों में यहां करीब 10 फिल्में बनाऊंगा    

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें