फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मन की बात को हाईपावर ट्रांसमीटर

Tue, 19 May 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रेडियो पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ के कार्यक्रम से देश में रेडियो का विस्तार हुआ है। लोगों में रेडियो सुनने की दिलचस्पी जागी है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में रेडियो अहम भूमिका निभा रहा है। देश के दूरदराज ग्रामीण इलाकों में लोगों तक पहुंचने के लिए भी रेडियो एक आसान जरिया है। यह बातें केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने रेडियो कश्मीर जम्मू में 300 केडब्ल्यू डीआरएम हाई पावर ट्रांसमीटर के उद्घाटन समारोह में कही।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद जुगल किशोर भी मौजूद रहे। डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने रेडियो के विकास के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। रेडियो से आसानी से लोगों तक पहुंचा जा सकता है और इसलिए प्रधानमंत्री ने भी अपने मन की बात रखने के लिए रेडियो को ही चुना है। इससे रेडियो का विस्तार भी हुआ है। उन्होंने रेडियो कश्मीर जम्मू के इतिहास पर रोशनी डालते हुए बताया कि एक दिसंबर 1947 में रणबीर हायर सेकेंडरी स्कूल कच्ची छावनी में स्टूडियो तैयार करके पहला रेडियो स्टेशन शुरू किया गया था।

इसमें डोगरी भाषा के कार्यक्रम प्रसारित किए गए। जम्मू के युवाओं के लिए 1975 में युव वाणी नाम से कार्यक्रम आरंभ किया गया था। डायरेक्टर जनरल आल इंडिया रेडियो फयाज शहरयार ने बताया कि राज्य में 38 ट्रांसमीटर्स पर 24 एयर स्टेशन राज्य की 99 प्रतिशत आबादी तक पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने बताया आज उद्घाटन किए गए 300 केडब्ल्यू डीआरएम हाई पावर ट्रांसमीटर से करीब 100 किलोमीटर के दायरे में लोगों को डिजिटल रेडियो माेंडियाल (डीआरएम) की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीआरएम को यूरोप में तैयार किया गया है। इससे अब ज्यादा दूर तक लोग मनोरंजन, शिक्षा, समाचार रेडियो पर सुन सकेंगे। इस अवसर काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें