फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, पीसीएस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/आरएस पुरा। फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, व्हिकल परमिट, पुलिस क्लेरेंस सर्टिफिकेट (पीसीएस), जन्म प्रमाण पत्र का नेटवर्क चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। क्राइम ब्रांच की सात टीमों ने वीरवार को आरएस पुरा के चार स्थानों पर एक साथ वीरवार सुबह 10 बजे छापा मारा। इस कार्रवाई में पांच लोग हिरासत में लेने के साथ ही दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें अमरजीत सिंह निवासी मल्लिकपुर और पवनजीत सिंह निवासी मक्खनपुर गुजरां शामिल हैं। इनसे बड़ी संख्या में फर्जी लाइसेंस, परमिट, वाहनों की आरसी, लैपटॉप, मोबाइल, मुहरें और स्कैनर आदि बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में कुछ पुलिस महकमे के भी बताए जा रहे हैं, जिनसे पूछताछ जाही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चार डीएसपी, छह इंस्पेक्टरों, छह सब इंस्पेक्टर समेत 70 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की सात टीमों ने एकसाथ चार जगह छापा मारा है। इसमें आरएस पुरा के गांव रेलवे लाइन गेगियां, कीरपिंड, मूसा चक और नंदपुर शामिल हैं। इन टीमों में महिला कर्मियों को भी शामिल किया गया था। आरएस पुरा पुलिस का भी सहयोग लिया गया। सुबह टीमों के पहुंचते ही पांच लोगों के घरों को सील कर दिया गया, ताकि कोई भी बाहर न जा सके। इसके बाद तलाशी ली गई। कीरपिंड स्थित एक घर से आरटीओ के नाम की फर्जी मुहरें, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस आदि मिले। रेलवे लाइन गेगियां में भी एक घर में कार्रवाई की गई। जहां दो से तीन लोग सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। इनके पास से लैपटॉप समेत कुछ अन्य सामान बरामद किया गया। क्राइम ब्रांच के पास फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की कई शिकायतें पहुुंची थीं। इसके बाद अलग-अलग टीमों का गठन कर दबिश दी गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने उक्त जगहों पर दबिश देकर कर कई दस्तावेज और उपकरण बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद दबिश दी गई है। इस दौरान चार से पांच लोग हिरासत में लिए हैं। फर्जी लाइसेंस और परमिट मामले में कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ एवं जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश्वर सिंह, एसएसपी, क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें