फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से रेलमार्ग द्वारा जम्मू पहुंचे सांबा के 44 यात्री , ठंडी खुई में किए गए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। दिल्ली से रेलमार्ग द्वारा जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचे सांबा जिले के लोगों को कई परेशानियों का समाना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने बताया की वीरवार सुबह जब वह जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचे तो बारिश हो रही थी। वहां पर उन्हें नाश्ता दिया गया, जो खाने लायक नहीं था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो बसों में 42 लोग व दो बच्चे थे। उन्हें सांबा ले जाया गया, वहां पर उन्हें संभालने वाला कोई नहीं था। जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई ,लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना महिलाओं को करना पड़ा। बाद में उन्होंने थाना प्रभारी से संपर्क किया, जिसके बाद उन्हेें ठंडी खुई आश्रम पहुंचाया गया। यहां पर पहले से ही कुछ कश्मीरी व्यक्तियों को रखा गया था। जैसे ही यह लोग आश्रम पहुंचे, तो कश्मीरी लोगों ने उनका विरोध किया। इसके बाद उन्हें वहां के एक अन्य स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें