फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर परमवीर चक्र विजेता ने की पीएम की तारीफ, कहा- सेना का मनोबल हुआ ऊंचा

Thu, 29 Sep 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
BANA SINGH PVC, INDIAN ARMY - फोटो : File Photo
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह का कहना है कि पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक से उड़ी हमले का थोड़ा सा बदला पूरा हुआ है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को एक सधा हुआ संदेश पहुंचा दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को यह संदेश दे दिया है कि हमने चूडि़यां नहीं पहन रखी हैं । 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना का यह कदम अभी पाकिस्तानी आतंक को खत्म करने की शुरूआत है। मोदी ने किसी भावावेश में न आकर बल्कि सेना को पूरी प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए। खुद जिस तरह पूरे आपरेशन को मॉनिटर किया और सेना का मनोबल ऊंचा किया वह बहुत अच्छी बात है।

भारत 125 करोड़ लोगों का देश है। ऐसे में पूरे देश की भावनाओं का सम्मान करना बड़ी बात है। पाकिस्तान की ओर से परमाणु हमले की धमकी पर कहा कि यह सिर्फ हास्यास्पद बात से ज्यादा कुछ नहीं है। भारत हर तरीके से तैयार है। उन्होंने भारतीय सेना के उन जवानों को भी बधाई दी जिन्होंने इस पूरे आपरेशन को अंजाम देने में अपनी भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पीएम कहें तो पैदल पाकिस्तान चलकर दुश्मन की गर्दन काटने को तैयार हूँ'

BANA SINGH PVC, INDIAN ARMY - फोटो : File Photo
उड़ी हमले के बाद बाना सिंह ने कहा था कि कि देश के पास ताकत है। यदि प्रधानमंत्री हुक्म दें तो सिविलियन और एक्स-सर्विसमैन पैदल चलकर पाकिस्तान पहुंचेंगे और उसकी गर्दन काट लेंगे। मैं भी चलने को तैयार हूं। चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। हम बार्डर से तीन किलोमीटर दूर गांव में निर्भीक होकर रहते हैं।

बाना सिंह ने कहा था कि भारत तो पड़ोसी के साथ दोस्ती रखना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए प्रयास भी किए और पाकिस्तान तक चले गए। लेकिन, लगता है कि वह दोस्ती की भाषा नहीं समझना चाहता है। उसके साथ सख्ती की जानी चाहिए। इसके लिए चाहे जो कदम उठाना पड़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें