फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरमंडल मार्ग पर बढ़ीं दिक्कतें

Mon, 29 Sep 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल मार्ग पर वाहन चालक इन दिनों जान जोखिम में डाल कर चल रहे हैं। एक तो मार्ग की हालत पहले से ही खस्ता थी, उस पिछले दिनों हुई बारिश से सड़क जगह-जगह से टूट गई है। वहीं स्थानीय प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। दरअसल पुरमंडल इलाका कंडी व पहाड़ी क्षेत्र में बसा है।
विज्ञापन


इसके चलते जम्मू से पुरमंडल पहुंचने वाला मार्ग पहाड़ों से होकर गुजरता हैै। पुरमंडल को छोटा काशी और गुप्त गंगा के नाम से भी जाना जाता है। इसके चलते नवरात्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ हादसों की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों का कहाना है कि कोई सुध लेने नहीं आता है। सभी ने जल्द से जल्द पुरमंडल मार्ग को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें