फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देवस्थान का रास्ता बंद होने पर वार्षिक मेल को किया स्थानांतरित

Tue, 04 Nov 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
देवस्थान के लिए जाने वाले बंद रास्ते को बनाने का प्रयास करते स्थानीय लोगश्रोत स्थानीय निवासी
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खुद रास्ता बनाने की कोशिश की, भूस्खलन से टूटा मार्ग, श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत
विज्ञापन

प्रशासन के वादों पर सवाल
पुरमंडल। मगोत्रा बिरादरी और नागर देवस्थान तक जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले दो महीनों से बंद है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता भूस्खलन के कारण पूरी तरह से बाधित है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। थक-हारकर स्थानीय लोगों ने स्वयं रास्ता बनाने का प्रयास किया। फावड़े, बेलचे और ट्रैक्टरों की मदद से मलबा हटाने की कोशिश हुई परंतु मिट्टी और पत्थर के ढेर के कारण यह कार्य अधूरा रह गया। ग्रामीणों ने बताया कि अब रास्ता न खुलने से चार नवंबर को होने वाली वार्षिक मेल को देवस्थान से स्थानांतरित करना पड़ रहा है। यह मेला हर वर्ष मंदिर प्रांगण में आयोजित होता है लेकिन इस बार इसे करीब एक किलोमीटर दूर ही करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांववासी बाम देव, राम प्रसाद और चमन लाल गोविंद राम शर्मा ने कहा कि हमने खुद रास्ता बनाने की कोशिश की पर कामयाब नहीं हो सके। प्रशासन ने बस आश्वासन दिया कार्रवाई कुछ नहीं। लोगों ने प्रशासन से देवस्थान मार्ग की मरम्मत कर मार्ग बहाल किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें