फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल क्षेत्र में जंगली जानवर कर रहे फसलों को बर्बाद, लोग परेशान

Tue, 16 Sep 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पुरमंडल में जंगली जानवरों से  फसल को बचाने के लिए बनाए गए अस्थाई शेड को दिखाता किसानस्रोत संव
विज्ञापन
पुरमंडल। क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में बंदरों और अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती संख्या से किसान और ग्रामीण परेशान हैं। बंदर न केवल फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर देते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत से उगाई गई फसलें बंदरों के झुंड पूरी तरह तबाह कर देते हैं जिससे किसानों की रोजह-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। आशा वर्कर नीता कुमारी ने बताया कि कई बार बंदर बच्चों पर हमला कर देते हैं और घरों से खाना तक उठा ले जाते हैं।
पूर्व सरपंच सपना सपोलिया ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए तो गांव वालों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय किसानों ने सरकार से जंगलों में फलदार पेड़ लगाने और पानी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में न आएं।
विज्ञापन

श्रद्धालु भी उत्तरबहनी और पुरमंडल के ऐतिहासिक स्थलों पर बंदरों के आतंक से परेशान हैं। लोगों ने मांग की है कि मंदिरों के आस-पास से बंदरों को पकड़ा जाए ताकि श्रद्धालु सुरक्षित महसूस कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें