पुरमंडल। ब्लॉक दियोन पंचायत के खोड़ी खड्ड गांव के लोगों ने बारिश के बाद उत्पन्न हालात पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि गांव में पीने के पानी का कोई स्रोत नहीं बचा है और पहले मौजूद कुएं भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। 18 दिनों के बाद बिजली बहाल हुई है, लेकिन गांव में पैदल चलने के लिए भी रास्ता उपलब्ध नहीं है।
120 लोगों की आबादी वाले इस गांव में सरकारी सुविधाओं की भारी कमी है। ग्रामीणों ने डीसी सांबा के हाल ही में हुए दौरे पर असंतोष जताया और बताया कि वे अपनी समस्याओं को डीसी के सामने रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिला।
ग्रामीणों ने डीसी आयुषी सूदन से मांग की है कि उनके गांव में पीने के पानी की समस्या को तुरंत हल किया जाए, क्योंकि लोग नाले के गंदे पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे स्वास्थ्य और बीमारी का खतरा बना हुआ है। संवाद