फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव से गूंजा देवस्थान

विज्ञापन
पुर मंडल में मगोत्रा बरादरी के बुआ दाती के मंदिर में माथा टेकते श्रद्धालु स्रोत स्थानीय
विज्ञापन
पुरमंडल। पुरमंडल क्षेत्र स्थित पवित्र स्थल पर मंगोत्रा बरादरी की वार्षिक मेल श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मेल के दौरान मंदिर में विशेष पूजा, और कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। मेला स्थल पर दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, शाम को आरती के दौरान पूरा परिसर जय बुआ दाती की जय के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें