सांबा। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए सांबा पुलिस ने 11 वाहन जब्त किए हैं। इनमें 4 डंपर और 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। ये वाहन निर्माण सामग्री के अवैध खनन और परिवहन में लिप्त पाए गए। पुलिस थाना सांबा और घगवाल की टीमों ने सभी वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग सांबा को सौंप दिया है। संवाद