दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के एमएमए फाइटर ओवैस याकूब ने BRAVE CF 107 में बुल्गारिया के डेल्यान जॉर्जिएव को हराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर ओवैस याकूब ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए BRAVE CF 107 में बुल्गारिया के डेल्यान जॉर्जिएव को हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ उन्होंने न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश का नाम वैश्विक एमएमए मंच पर रोशन किया।
विज्ञापन
कड़े मुकाबले में ओवैस ने बेहतरीन तकनीक, शानदार फिटनेस और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी। ओवैस की इस उपलब्धि को भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनकी जीत पर खुशी जताते हुए इसे जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका प्रदर्शन यह साबित करता है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।
ओवैस याकूब की इस ऐतिहासिक जीत से प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी और उम्मीद है कि भविष्य में वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।