फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: आतंकियों का मददगार दबोचा, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Sun, 02 Aug 2026 10:09 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ ने एक जॉइंट ऑपरेशन में बारामूला के नरवाव इलाके में जंडफरान-गोरीवान क्रॉसिंग पर एक 'ओवर ग्राउंड वर्कर' (ओजीडब्लू) को पकड़ा और उसके पास से अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के तहत भारतीय सेना (46 राष्ट्रीय राइफल्स), एसओजी बारामूला, सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन और बीएसएफ की 112वीं बटालियन ने मिलकर यह जॉइंट नाका (चेकपोस्ट) लगाया था। चेकिंग के दौरान गोरीवान की तरफ से आ रहा एक संदिग्ध व्यक्ति नाका पार्टी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। सतर्क जवानों ने तुरंत उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान एजाज अहमद गनी के तौर पर हुई है, जो मोहम्मद सुल्तान गनी का बेटा है और नंबलन, शीरी का रहने वाला है। शीरी पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (नंबर 37/2026) दर्ज की गई है और आगे की जांच चल रही है। तलाशी के दौरान एजाज के पास से ये चीजें बरामद हुईं।

  • एक कैमोफ्लाइज्ड एमपी-5 टाइप पिस्तौल
  • एक मैगजीन जिसमें 9एमएम राउंड थे
  • एक मोबाइल फोन
  • एक काला बैकपैक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें