फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे होने की आशंका

Thu, 25 Jun 2020 06:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। बता दें कि पुलिस को त्राल के चेवा उल्लर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की।

विज्ञापन


इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करने से पहले जवानों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी रही। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सूत्रों का कहना है कि दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः लद्दाख के पानी में तनाव की लहरें! अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


इससे पहले आज सुबह सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए। सेना की 22-आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम अंजाम दिया। इसी के साथ इस साल अबतक 110 आतंकियों का सफाया हो गया है। वहीं, इस महीने सबसे अधिक 35 आतंकी मारे गए हैं।
विज्ञापन

 
माह   मारे गए आतंकवादी
जनवरी             18
फरवरी               07
मार्च                   07
अप्रैल   28
मई                   15
जून   35
मारे गए कुल आतंकवादी 110

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें