फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा हमले के लिए इस्तेमाल कार में आरडीएक्स लगाने वाला शाकिर गिरफ्तार

Sat, 29 Feb 2020 03:39 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
demo pic - फोटो : file photo
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलवामा हमले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। एजेंसी ने शुक्रवार को पुलवामा के हाजीबल काकापोरा से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाकिर बशीर मागरे को गिरफ्तार किया। शाकिर ने आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार को एक साल तक अपने घर में पनाह दी और हमले में इस्तेमाल कार में आरडीएक्स लगाया था। शाकिर जैश का ओवरग्राउंड वर्कर है, जो पुलवामा के लेथपोरा में फर्नीचर की दुकान चलाता है।

विज्ञापन


2018 में जैश के पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद उमर फारूक ने शाकिर की मुलाकात डार से कराई। इसके बाद शाकिर जैश के लिए फुलटाइम काम करने लगा। पुलवामा हमले की साजिश भी 2018 में रची गई। इसके बाद आदिल और फारूक शाकिर के घर रहने लगे। शाकिर ने कार में रखे विस्फोटक को तैयार किया। लेथपोरा स्थित दुकान से वह सीआरपीएफ काफिले की मूवमेंट पर नजर रखता था। बीते साल जनवरी में उसने मूवमेंट की जानकारी आदिल व फारूक को दी थी।

शक न हो, इसलिए कार मोडिफाई की
शाकिर ने फरवरी के पहले सप्ताह में ईको कार में अमोनियम नाइट्रेट, नाइट्रो ग्लिसरीन और आरडीएक्स लगाया गया। कार को पूरी तरह से मोडिफाई किया गया ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन


आदिल के डीएनए से हुई जां
बता दें कि एनआईए की टीम ने आदिल के डीएनए जांच के लिए नमूने लिए थे। इसके बाद एनआईए ने आदिल के पिता को पकड़ कर उसके खून के सैंपल लिए। आदिल से डीएनए मैच किया और इससे उसकी पहचान हो गई।
विज्ञापन


मारे जा चुके हैं सभी साजिशकर्ता
इस हमले को अंजाम देने वाले कामरान, कारी यासिर, सज्जाद भट्ट, उमर फारूक, मुद्दसिर अहमद खान सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें