पुलवामा हमले के 100 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड कामरान तथा राशिद गाजी के मारे जाने के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने अबू बकर को नया कमांडर बनाया है। बताते हैं कि इसे अफगान लड़ाकों के साथ ट्रेनिंग दी गई है। जैश के कमांडरों के मारे जाने के बाद से आतंकी संगठन तथा इसके सरगना मसूद अजहर बौखलाहट में है।
सूत्रों का कहना है कि पिछले साल जुलाई महीने में अबू बकर ने पीओके से घुसपैठ की थी। उसे कामरान की तरह ही आईईडी का एक्सपर्ट माना जाता है। इसी वजह से उसे आपरेशनल कमांडर की कमान सौंपी गई है ताकि आईईडी ब्लास्ट से भारी नुकसान पहुंचाया जा सके। बताते हैं कि पीओके में बोई, मदारपुर, फगोश और देवलियां के साथ ही अन्य कैंपों में फिदायीनों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
घाटी में मौजूदा समय में 450 आतंकियों के सक्रिय होने की सुरक्षा एजेंसियों के पास सूचनाएं हैं। इनमें पाकिस्तानी भी हैं। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा, हिजबुल मुजाहिदीन, अल-बदर समेत अन्य संगठनों के आतंकी घाटी के विभिन्न इलाकों में सक्रिय हैं।