अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट है कि आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार था लेकिन यह साक्ष्य से भी स्थापित करना पड़ा। विभिन्न स्थानों से मानव अवशेषों को जुटा कर उन्हें डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए भेजा गया। कार के मलबे से लिए गए डीएनए के नमूनों का उसके पिता के डीएनए से मिलान कर पुष्टि की गई।
बताया कि मुदस्सिर अहमद खान, कारी मुफ्ती यासीर और कामरान सहित अन्य षड्यंत्रकारियों की भूमिका उजागर हुई लेकिन वे सभी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए। पिछले साल 10 मार्च को मुदस्सिर, 29 मार्च को कामरान, 18 जून को सज्जाद भट मारा गया जबकि कारी 25 जनवरी 2020 को मारा गया। इस मामले में आरोप पत्र में अब तक आठ लोगों को नामजद किया गया है।
जैश-ए-मोहम्मद के प्रवक्ता मोहम्मद हसन के एक वीडियो में इस हमले की उसके संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने के बाद इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया और इंटरनेट प्रोटोकॉल पते से पाकिस्तान स्थित एक कंप्यूटर से इसे जारी किए जाने के बारे में जानकारी मिली। जांच के दौरान एनआईए ने जैश ए मोहम्मद के ओजीडब्ल्यू मॉड्यूल के एक अन्य मामले का पता लगाया।