रामगढ़ क्षेत्र में च्चों को जिंदगी की दो बूंदे पिलाई ।
विजयपुर। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को सरकारी हॉस्पिटल, विजयपुर बाजार और कई स्थानों पर शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो से बचाव की दो बूंद पिलाई गई। इस मौके पर चक सलारिया के सरपंच विजय कुमार बाबा, नगर पालिका अध्यक्ष दीपक कुमार आदि ने टीम के साथ शिविर स्थल पर पहुंचकर पूरा सहयोग दिया और बच्चों को दवा पिलाई। सरपंच ने बताया कि हम सबका फर्ज बनता है कि इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लें और पोलियो को पूरी तरह खत्म करें। संवाद
---------------
रामगढ़ में बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
रामगढ़। सीएचसी अस्पताल रामगढ़, पीएचसी नंदपुर, दग छनी, मालशाह, सवांखा में बरएमओ लखविंदर सिंह ने बच्चों को जिंदगी की दो बूंदे पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। बीएमओ ने बताया कि पूरे ब्लाक में 96 केंद्र बनाए गए। इसमें 11359 बच्चों को दवा पिलाई गई। सोमवार और मंगलवार को डोर टू डोर दवा पिलाई जाएगी। संवाद
----------------
बच्चों को पिलाई पोलियो से बचाव की खुराक
बाड़ी ब्राह्मणा। वीरपुर पंचायत के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रविवार को पोलियो की बूंदे नौनिहालों को पिलाई गई। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन सेंटर में किया गया। सुबह पोलियो की बूंदे डीडीसी सदस्य आशा रानी ने बच्चों को पिलाई। उसके बाद पंचायत के बच्चों को दवा पिलाई गई। इस मौके पर लोअर और अपर बीरपुर के सरपंच मौजूद थे। उनके अलावा पूर्व सरपंच भी मौजूद थे। संवाद