सांबा। जिला के रामनगर पंचायत के गांव विलोरी के किसान ने प्रशासन पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। ग्रामीण बलबीर चंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई कर उसकी जमीन एक रसूखदार को सौंप दी है। किसान के अनुसार जमीन का मसला अदालत में विचाराधीन है। बलवीर ने बताया कि उसके पास जमीन से संबंधी सभी दस्तावेज हैं, लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारी बात सुनने को तैयार नही हैं। किसान बलबीर चंद ने डीसी सांबा रोहित खजुरिया से उसकी जमीन वापस दिलाने की मांग की है।
कोट
विलोरी गांव में 1971 के विस्थापित परिवार को जमीन अलाटमेंट की गई थी। इस बाबत एसीआर सांबा के निर्देश पर एक आयोग गठित किया गया था। इसमें दो नायब तहसीलदार व तीन पटवारी थे। उनकी रिपोर्ट पर ही अलॉटी को कब्जा दिलाया गया है। जिस जमीन का अदालत में मामला है, वह दूसरी है।
- राम पाल तहसीलदार सांबा।