विजयपुर। समाजसेवी पंकज सलाथिया की देखरेख में बुधवार को गुड़ा सलाथिया के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एडीसी सांबा से मिला। पंकज सलाथिया ने उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को संबोधित ज्ञापन एडीसी को सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने पवित्र देविका नदी गुडा सलाथिया में हो रहे अवैध खनन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नदी के साथ लोगों की आस्था जुड़ी है। इसमें खनन करने वालों को हम कभी माफ नहीं करेंगे। हम पवित्र देविका नदी को देवी मां के रूप में मानते हैं। पवित्र देविका एक प्राचीन धार्मिक स्थल है। इसमें खनन करना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के बराबर है। ताकि लोगों की पुरानी आस्था कायम रहे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से पानी का स्तर नीचे गिरता जा रहा है। अगर जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में कंडी क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए तरसना पडे़गा। इन लोगों की परेशानियों को एडीसी ने सुना और हल करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में मोहन सिंह सलाथिया, जतींद्र सिंह, सुरिंदर सिंह, विशाल सिंह, विकास सिंह, भूषण सिंह, शिव पाल सिंह, इंदरजीत सिंह, बलवीर सिंह, केडी सिंह, नीलंवर सिंह, कृष्ण सिंह, विशंभर सिंह, पंकज सलाथिया, दविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, वार सिंह शामिल रहे।