विजयपुर। आईपीएस आईजी होमगार्ड बसंत रथ को गृह मंत्रालय द्वारा सस्पेंड करने के आदेश से गणमान्य लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। इस समय सोशल मीडिया पर आदेश का विरोध हो रहा है। इन लोगों का कहना है कि आईपीएस बसंत रथ ईमानदार और अच्छे अधिकारी होने के नाते हर वर्ग को साथ लेकर चलते हैं। गरीबों को इंसाफ दिलाने में वह काफी आगे रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में विभिन्न विभागों में तैनात रहे बसंत रथ ने ईमानदारी में नाम कमाया। क्योंकि जम्मू के कुछ नामी अपराधियों को भी बसंत रथ ने बड़ी अच्छी तरह गाइड किया और कानून का सहारा लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की। इस समय फेसबुक, व्हाट्सएप आदि पर बसंत रथ के हजारों लोकप्रिय लोगों में काफी रोष है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि ऐसे ईमानदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले सोचना चाहिए था। तत्काल सस्पेंड करना अन्य हजारों ईमानदार अधिकारियों में खौफ पैदा हो जाता है। इन सबको ध्यान में रखते हुए उन्होंने मांग की है कि यह आदेश वापस लिया जाए ताकि ईमानदारी की बरकरार रहे। गौरतलब है कि गत दिनों आईपीएस बसंत रथ ने डीजीपी दिलबाग सिंह के खिलाफ गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वह रिपोर्ट काफी सोशल मीडिया, फेसबुक आदि पर चर्चित बनी हुई है। इस समय लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं जो इस समय जम्मू-कश्मीर मे चर्चा का विषय बना हुआ है।