फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टर भर्ती में सैकड़ों की संख्या में युवा उमड़े

विज्ञापन
अखनूर में पोर्टर की भर्ती प्रक्रिया में उमड़े युवक।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के सटे सेना क्षेत्र में पोर्टर की भर्ती में युवाओं से फार्म लेने की प्रक्रिया में सैकड़ों युवा एकत्रित हुए। इस दौरान सामाजिक दूरी का उल्लंघन हुआ। एसडीएम ने सेना को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी रोड पर सेना में पोर्टरों की भर्ती में युवाओं से फार्म लेने की प्रक्रिया में मंगलवार सुबह यूनिट के बाहर सैकड़ों की संख्या में जम्मू, राजोरी, रियासी सहित अन्य जिलों से युवा पहुंचे। युवाओं को काबू करने के लिए एसडीपीओ और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिक भीड़ होने पर कड़ी मशक्कत का समाना करना पड़ा। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हुआ। एसडीएम गोपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं को एक जगह एकत्रित होने की मंजूरी के बारे में पूछताछ की। मौके पर सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पोर्टर भर्ती प्रक्रिया में मात्र 2019 में भर्ती हुए युवाओं से ही फार्म मांगे गए थे। मगर अफवाह फैलाने पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हो गए। एसडीएम ने सेना के अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें