सांबा। पुलिस ने तीन दिन से लापता लड़की को मंगलवार को बरामद कर उसके माता-पिता सौंप दिया। पुलिस के अनुसार 24 मई को बुद्धवानी निवासी एक व्यक्ती ने अपनी बेटी के लापता होने का मामला थाने में दर्ज कराया था। उसकी बेटी 22-23 मई की रात को गायब हो गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की और उसे मंगलवार को नए बस स्टैंड सांबा से बरामद कर लिया। संवाद