फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित स्थान पर आवास के लिए अड़े तलवाड़ा विस्थापित

विज्ञापन
तलवाड़ा कल्ब परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हुए विस्थापित। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। अपनी मांगों को लेकर तलवाड़ा के विस्थापितों की भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। विस्थापितों ने तलवाड़ा में बने क्लब परिसर में सुबह से दोपहर बाद तक धरना दिया। मौके पर विस्थापितों ने जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

कहा कि उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वे अपनी समस्याओं के बारे में कई बार जिला प्रशासन को बता चुके हैं। इसके बावजूद उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि बारिश के बाद पहाड़ी से आए मलबे में कई आवास क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिला प्रशासन ने सभी को शेड व स्कूल में शरण दी थी। बाद में सभी को अन्य स्थानों पर स्थानांतरण किया गया।
मौजूदा समय में सभी विस्थापित आवासों की खस्ताहाल स्थिति को ठीक करने तथा उनको सुरक्षित स्थान देने की मांग पर अड़े हैं। साथ ही कश्मीरी विस्थापितों की भांति सरकारी सहायता मांग रहे हैं। माइग्रेंट एक्शन कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह ने कहा कि विस्थापितों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। जल्द ही हड़ताल पर कोई फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें