फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेताओं की हत्या के विरोध में निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कश्मीर में भाजपा के युवा नेताओं की हत्या के विरोध में शुक्रवार दोपहर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर में रोष रैली निकाली। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला प्रधान मंगल सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

नगर के चौक चबूतरा से शुरू हुई रोष रैली बस अड्डे पर संपन्न हुई, जहां पर पाकिस्तान का पुतला जला कर रोष जताया गया। मौके पर कहा गया कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगनाओं के इशारे पर कश्मीर में अमन और शांति के लिए राष्ट्रीय ध्वज को उठाने वालों की हत्या की जा रही है। इस मौके पर आंतिकयों के हाथों मारे गए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें