फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ फुट खाई में गिरी में टाटा मोबाइल, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के धरोट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का पीएचसी अरनास में उपचार जारी है। मृतकों की पहचान मोहम्मद अब्बास (40) निवासी धनौड़ और मोहम्मद लतीफ (38) निवासी सुरूकोट के रूप में हुई है। घायलों में मोहम्मद शब्बीर अहमद (22) और मोहम्मद सलीम (25) दोनों निवासी धनौड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टाटा मोबाइल (जेके20ए-7503) अरनास की जा रही थी। धरोट क्षेत्र में सड़क की दशा सही नहीं होने के कारण अनियंत्रित हो कर दो सौ फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे का पता चलते ही आसपास में रहने वाले ग्रामीणों ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरनास पहुंचाया। वहां पर दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, चालक मोहम्मद सलीम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस चौकी डंसाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोपहर को पीएचसी अरनास में औपचारिकताआें के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें