फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड के फैसले पर भड़की विद्यार्थी परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। शनिवार को बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने स्थानीय जिला कार्यालय के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के लिए गए फैसले की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

परिषद के जिला स्कूल कार्य संयोजक आकाशदीप ने बताया कि बोर्ड की तरफ से कश्मीर संभाग के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा में दो या फिर इस से पेपर में उतीर्ण होने वाले छात्रों को पूर्ण रूप से पास कर दिया गया, लेकिन अगले पेेपर के लिए डेटशीट भी निकाल दी गई।
बोर्ड ने यह नोटिस अगस्त माह के अंतिम दिन जारी किया था। इसमें साफतौर पर लिखा गया था कि कोरोना महामारी के चलते बोर्ड ने विद्यार्थियों को फायदा दिया है। मौके पर नारेबाजी करते हुए कहा गया कि कोरोना संकट पुरे देश के साथ ही प्रदेश में भी जारी है इस में सिर्फ कश्मीर के विद्यार्थियों को ही पास किया गया है, जबकि जम्मू संभाग के छात्रों से भेदभाव किया है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। बाद में मौके पर आए बोर्ड के अधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर जम्मू संभाग के विद्यार्थियों को भी लाभ देने का आश्वासन दिया। एबीवीपी के सदस्यों ने कहा कि अगर समस्या को हल नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें