रियासी। जिले में शनिवार को कोरोना के 33 नए मामले आए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। गत पंद्रह दिनों में यह दूसरा मौका है जब एक ही दिन में रिकार्ड 33 केस मिले हैं। प्रशासन ने उनके संपर्क में रहे लोगों को क्वारंटीन करना शुरू कर दिया है। जल्द ही उनके भी टेस्ट करवाए जाएंगे। जिले में कोरोना का आंकड़ा 570 पहुंच गया है। मौजूदा समय में 212 सक्रिय मामले हैं जबकि 355 ठीक हो चुके हैं। वहीं, तीन लोगों की मौत भी हुई है।