रियासी। ग्रामोड़ क्षेत्र में शनिवार शाम को बरामद व्यक्ति के शव को जहां रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। उसकी पहचान मोहन लाल (35) पुत्र बोधराज के रूप में हुई है। परिजनों ने रविवार दोपहर को शव को ज्योतिपुरम मार्ग पर रख कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। सनद रहे कि शनिवार को सुचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम कर उस परिजनों के सपुर्द कर दिया गया।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने रियासी-ज्योतिपुरम मार्ग पर शव कर रख कर जाम कर दिया। उन्होंने आशंका जताई की उसकी हत्या हुई और बाद में शव को फेंका गया है। इसलिए मामले की जांच की जाए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर उनके शांत करवाया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को शुरू कर दी है। इसके बाद परिजन शांत हुए और यातायात बहाल कर दिया गया। बाद में उसका अंतिम संस्कार किया गया।