नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने रविवार को 7 बजकर 30 मिनट पर सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
सोपोर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन आतंकी
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में रविवार को सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा गया है।
सोपोर के रेबान गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार तड़के चार बजे सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षा बलों ने उन्हें समर्पण का भरपूर मौका दिया। इसके बाद भी उन्होंने गोलीबारी जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन आतंकी मार गिराए गए।
आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इनमें से एक आतंकी पाकिस्तानी आतंकी संगठन तश्कर-ए-तैयबा का है जिसका नाम उस्मान है। ये हाल ही में हुए सोपोर हमले में भी शामिल था। उस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हुआ था और एक नागरिक भी मारा गया था।