फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती पर विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लो वोल्टेज और बिजली की अघोषित कटौती से परेशान पौनी कस्बे के साथ लगते बातचा के ग्रामीणों का सब्र रविवार को टूट गया। उन्होंने बिजली विभाग के जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

ग्रामीण तरनजीत कौर, राजिंदर कौर, मंजू देवी, नंद कुमार, रविंदर कौर, राकेश कुमार, विजय कुमार, कांता देवी, विद्या देवी, नजीर अहमद और पोली देवी ने कहा कि विभाग हर माह बिल तो भेज देता है, लेकिन सुविधा देने में विफल रहा है। लगभग दो वर्षों से बिजली समस्या से परेशान हैं। जब भी विभागीय अधिकारियों से बात करते हैं तो आश्वासन से ही काम चलाया जाता है। मौजूदा समय में बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभागीय कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें