फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने पर निर्माण कार्य का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत खनीकोट में सुरंग निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर काम का बहिष्कार किया है। इस दौरान उन्होंने सुरंग के अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर काम करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

महत्वाकांक्षी रेल लिंक परियोजना के तहत खनीकोट से सावलाकोट के बीच लगभग आठ किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य वीसीसीएल कंपनी के तरफ से जारी है। लॉकडाउन में फिर से सुरंग का कार्य शुरू हुआ था। मगर वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने काम करने से मना कर दिया है। वहीं, चेतावनी दी है कि जब तक वेतन नहीं दिया जाता तब तक काम शुरू नहीं करेंगे। उधर, कंपनी ने भी अपने कार्यालय के बाहर काम नहीं तो वेतन नहीं का बोर्ड लगा दिया है। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने जब कंपनी प्रबंधन से बात करनी चाहिए तो जवाब मिला कि 20 जून के बाद ही वेतन मिलेगा। कर्मचारियों ने एकजुट होकर काम बंद कर दिया है, जो पांच दिनों से ठप है। वहीं, सुरंग के दूसरी ओर सावलाकोट में कार्य जारी है। कंपनी के डीजीएम प्रशाद ने बताया कि केआरसीएल नार्दन रेलवे और रेल मंत्रालय के साथ होने वाली बैठक के बाद ही कर्मचारियों को कितना व किस प्रकार से वेतन देना है के बारे में पता चल सकेगा। लॉकडाउन के कारण कंपनी के बिल भी तैयार नहीं हुुए हैं, जिस कारण वेतन जारी करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें