फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी से चोरी ट्रैक्टर 100 किलोमीटर दूर गूल से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लॉकडाउन के बीच रियासी नगर के महादेव मोहल्ले से शनिवार को चोरी किया गया ट्रैक्टर रविवार को जिला मुख्यालय से सौ किलोमीटर की दूरी गूल से बरामद हो गया है। वहीं, इस संदर्भ में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस मात्र बारह घंटे में चोरी की गुत्थी सुलझाने का दावा कर अपनी पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह महादेव निवासी पवन कुमार ने पुलिस स्टेशन में ट्रैक्टर चोरी होने के संदर्भ में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। माहौर से एंबुलेंस ले कर रियासी की तरफ आ रहे चालक ने ट्रैक्टर को देखा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद रविवार को पुलिस ने गूल से ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। वहीं, चोरी के आरोप में मोहम्मद सोहेल निवासी पनासा और एजाज अहमद निवासी कलवा (माहौर) को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें