फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में घंटों बिजली कटौती, गुस्साए लोगों का कई जगह प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रिकार्ड तोड़ रही गर्मी के बीच बिजली-पानी संकट थम नहीं रहा है। गुस्साए लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। इसके विरोध में लगातार दूसरे दिन लोगों ने आरएस पुरा-सतवारी सड़क के साथ डिग्याना में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं होने से कारखाने और उद्योग भी बंद हो गए हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। जम्मू शहर में वीरवार को मुश्किल से 10 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो पाई। हर आधे घंटे के बाद बिजली का अघोषित कट लगाया गया। यही हाल ग्रामीण इलाकों का है, यहां पर बमुश्किल सात से आठ घंटे बिजली आई।
विज्ञापन

कर्ण बाग में महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि पिछले कई दिनों से बिजली संकट गहरा गया है, लेकिन बड़ी हैरानी है कि न तो उप राज्यपाल प्रशासन कोई कदम उठा रहा है और न ही भाजपा नेता इसका विरोध कर रहे हैं। अगर जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य में भी लोगों को बिजली नहीं मिल प रही है, जहां 20 से ज्यादा जलविद्युत परियोजनाएं हैं तो इसमें बड़ी लापरवाही और क्या हो सकती है।
अभी अप्रैल का महीना चल रहा है और सरकार लोगों को बिजली नहीं दे पा रहा है। जून-जुलाई में जब गर्मी चरम पर होती है तो बिजली कटौती की क्या स्थिति होगी, यह गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में सतवीर कौर, विमला और संसार ने कहा कि पिछले कई दिनों से वे लोग ठीक से सो नहीं पाए हैं। यदि कहीं पर कोई संकट है तो सरकार इसका हल क्यों नहीं निकालती। आम आदमी पार्टी के नेता राजकुमार का कहना है कि जितनी बिजली हम बाहर भेज रहे हैं, यदि इसे अपने यहां इस्तेमाल करें तो ऐसी नौबत ही नहीं आए।
---------
आज से जम्मू को मिलेगी 100
मेगावाट अतिरिक्त बिजली
जम्मू। अतिरिक्त बिजली मिलने के बाद भी जम्मू संभाग में बिजली को लेकर हाहाकार कम नहीं हुआ है। हालांकि शुक्रवार को जम्मू संभाग को 100 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलना शुरू हो जाएगी। केंद्र ने घोषणा की है कि जम्मू-कश्मीर को 207 मेगावाट की अतिरिक्त सप्लाई होगी। जम्मू और कश्मीर दोनों ही संभाग में बराबर आपूर्ति होगी। बता दें कि जम्मू संभाग में हर रोज 1500 मेगावाट बिजली की मांग है, जबकि वीरवार को सिर्फ 600 मेगावाट बिजली दी गई है। इससे अघोषित कट जारी हैं।
-----
लोड नहीं झेल पा रहे ट्रांसफार्मर
शहर में कई खंभों पर लगे मीटर और ट्रांसफार्मर हर रोज जल रहे हैं। दरअसल, इन मीटर में बिजली की सप्लाई का लोड फिक्स किया गया है। जैसे ही इन अधिक लोड का बोझ पड़ता तो ये जल जाते हैं। इसकी वजह से भी कई इलाकों में बिजली बंद हो जाती है। लोगों का कहना है कि अब तो इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं।
---------
केंद्र की तरफ से जो अतिरिक्त बिजली दी गई है, उसका जम्मू और कश्मीर दोनों में बराबर वितरण होगा। फिलहाल जम्मू संभाग में 1100 मेगावाट बिजली उपलब्ध है, लेकिन हमारे पास 600 मेगावाट ही पहुंच पा रही है। शुक्रवार से 100 मेगावाट अतिरिक्त बिजली वितरण जम्मू संभाग के लिए कर दिया जाएगा। इसके तहत हमारी कोशिश है कि खासकर हम उन इलाकों को कवर करें, यहां बिजली की अधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन

- अनंत त्याल, एमडी, जेपीडीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें