फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार लोगों को बताएं बिजली कटौती का सच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गहराए बिजली संकट पर सरकार की चुप्पी पर अब बिजली विभाग के इंजीनियरों और मुलाजिमों के सब्र का बांध टूट गया है। विभाग के इंजीनियरों और कर्मचारी संगठनों ने एक मंच से सरकार को बिजली संकट पर लोगों को सच्चाई बताने के लिए श्वेत पत्र लाने व जन सूचना जारी करने की मांग की है। दरअसल बिजली संकट से लोगों की शिकायतों, प्रदर्शनों और गाली-गलौज से बिजली कर्मी तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के संगठनों जम्मू-कश्मीर प्रांतीय विद्युत अभियंता समन्यवय कमेटी (जेकेपीईईसीसी) के चेयरमैन इंजीनियर जयपाल शर्मा, जेकेईईजीए के महासचिव और पीईईसीसी जम्मू के संयोजक इंजी. सचिव टिक्कू, जेकेईईजीए के उपाध्यक्ष अशोक दुबे, डीईए के संजय शर्मा, लाइनमैन एंड वर्कर्स यूनियन से अनिल सलाथिया, ईईयू कुलबीर सिंह, टीईएफ के एसडी सिंह, पीडीडी इंजी. यूनियन के तरुण गुप्ता, ड्राफ्टमैन एसो. के बलवीर सिंह, आईटीआई कर्मचारी यूनियन के नेता जसबीर सिंह, पीडीएल श्रमिकों के अध्यक्ष अखिल कुमार, सीएनजीईयू के गुरमीत सिंह और पुरुषोत्तम कुमार ने वीरवार को बैठक कर कहा कि बिजली संकट पर लोगों के सामने सच्चाई उजागर नहीं हो पाई है। ऐसे में लोग बिजली बंद होने पर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बिजली विभाग के प्रधान सचिव नितेश्वर कुमार से मांग की गई कि बिजली संकट पर जन सूचना जारी की जाए, ताकि लोगों को असलियत की जानकारी मिले और वे विवेकपूर्ण तरीके से संकट से गुजर सकें।
------
एलजी और प्रधान सचिव सच्चाई बताएं
जेकेपीईईसीसी जम्मू के संयोजक सचिन टिक्कू ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं तक सही सूचना न मिलने से हालात और खराब हो रहे हैं। ऐसे में एलजी मनोज सिन्हा व विभाग के प्रधान सचिव नितेश्वर कुमार से मांग की है कि वे मीडिया और अन्य प्रचार के माध्यमों से जन सूचना जारी कर बिजली उपभोक्ताओं के समक्ष सच्चाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें