जम्मू। न्यू बस्ती में एक सफाई कर्मी ने वेतन न मिलने पर सड़क पर कूड़ेदान का कचरा बिखेर दिया। सफाई कर्मी मेजर सिंह ने बताया कि 14 माह से उसे वेतन नहीं मिला है। उसे परिवार का खर्च चलना मुश्किल हो गया है। उसकी सिक्योरिटी और हाजिरी भी भरी जा रही है, लेकिन पगार नहीं दी जा रही इस बारे में वह कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
कर्मी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों का कहना है कि तेरा वेतन नहीं दिया जाएगा। उधर, नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सफाई कर्मचारी को काम पर रखने का कोई ऑर्डर नहीं है। ऐसे में वेतन जारी नहीं किया जा सकता।