फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने ट्रांसफार्मर को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
शाररती तत्वो द्वारा बिजली के ट्रांसर्फामर को नुक्सान पुहचाने पर सरपंच ब्रदीनाथ की अध्यक्षता मे? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव कोटली शाहदौला में शरारती तत्वों ने दो दिन पहले ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचाया, जिसके चलते बिजली गुल है। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे सरपंच बद्रीनाथ शर्मा ने कहा कि दो दिन पहले कुछ लोगों ने ट्रांसफार्मर पर लोहे के तार और ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचाया। इस कारण कई लोगों के घरों में बिजली के उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा। ट्रांसफार्मर भी जल गया। इस संबंध में पुलिस को बताया भी गया, लेकिन दोषी लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बिजली विभाग को भी चाहिए था कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करे, पर ऐसा नहीं किया गया। दो दिन से ट्रांसफार्मर जला है। अब तक इसे बदला नहीं गया। ग्रामीणों को बिना बिजली के ही रहना पड़ रहा है। थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह सलाथिया ने लोगों को भरोसा दिलाया कि दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए। बिजली विभाग के एई राज कुमार ने कहा कि मंगलवार शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दिया जाएगा। इस मौके पर पंच तीर्थ राज शर्मा, लकी वर्मा, पंच तीर्थ राम, जसविंदर सिंह, प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण लाल, गारू राम, बलदेव सिंह, बचन लाल सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें