फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहलगांव हत्याकांड के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। बीते मंगलवार को पहलगाम में हुए नृशंस हत्याकांड के विरोध में सुंदरबनी के सभी बाजार बंद रहे। इस दौरान कई राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोग सुंदरबनी के बाजारों से होते हुए राजोरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य चौक पर एकत्रित हुए। यहां पर लगभग दो घंटे तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं व राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने नृशंस हत्याकांड में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ-साथ आतंकवाद पर केंद्र सरकार की तरफ से करारा प्रहार करने का आग्रह किया। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की। भूतपूर्व सेवानिवृत कैप्टन स्वर्ण सिंह ने भी सरकार से आग्रह किया कि अब आरपार की लड़ाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


फोटो 01,2,3 सुंदरबनी में कल पहलगाम में हुए नृशंस हत्याकांड के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें