फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर को जिले का दर्जा दे प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। बॉर्डर एक्शन कमेटी खौड़ की ओर से बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा गई। इस संबंध में तहसीलदार खौड़ रंजीत सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में पहलगाम में हिंदुओं की हत्या के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई और मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बॉर्डर एक्शन कमेटी खौड़ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भाऊ की देखरेख में किय गया। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अखनूर को जिला बनाने की जोरदार मांग की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि हमें जिला स्तर पर के अपने कामकाज करवाने के लिए जम्मू जाना पड़ता है। इस दौरान उपस्थित पलांवाला क्षेत्र के लोगों ने बॉर्डर एक्शन कमेटी खौड़ के अध्यक्ष देवेंद्र को बताया कि क्षेत्र के किसानों की उपजाऊ भूमि कारगिल युद्ध के दौरान प्रशासन के सहयोग से सेना ने अधिग्रहण की थी। उस समय हमको आश्वासन दिया गया था कि जब तक भूमि सेना के अधीन रहेगी, उसका मुआबजा दिया जाएगा। आज तक न हमें भूमि वापस की गई और न ही कोई मुआवजा दिया गया। वहीं डिग्री काॅलेज खौड़ का नाम डाॅक्टर भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने की मांग की गई। इस दौरान देवेंद्र सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिन किसानों की जमीन पिछले कई वर्षों से पीएचई, सिंचाई बाढ़ नियंत्रण, स्कूल आदि जैसे विभिन्न विभागों द्वारा अधिग्रहित की गई है, उनके घर के किसी एक सदस्य को सरकार स्थायी तौर पर सरकारी नौकरी दें। जो गांव एलओसी से पांच किलोमीटर की पट्टी के अधीन हैं, उनको एसटी का आरक्षण भी दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें