फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईरान पर अमेरिका व इस्राइल के हमले के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजोरी में शिया समुदाय के लोगों ने खामनेई की माैत पर जताया दुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी और बुद्धल में शिया समुदाय के लोगों ने ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को शेख-उल-आलम मस्जिद के सामने इकट्ठे होकर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई की माैत पर दुख प्रकट किया। पीडीपी नेता मोहम्मद फारूक इंकलाबी ने हमले की निंदा करते हुए इसे वैश्विक शांति के लिए अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि एक संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के खिलाफ है। इससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। उधर, राजोरी शहर के गुज्जर मंडी क्षेत्र में रविवार रात प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम युवाओं ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया। इसे एक अमानवीय कृत्य करार दिया। युवाओं ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


आज राजोरी में बंद का आह्वान
राजोरी। इस्लामिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने अमेरिका और इस्राइल के अत्याचार के विरोध में मंगलवार को राजोरी बंद का आह्वान किया है। ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य ताजीम डार, शफक्त मीर, मौलाना फारूक ने बताया कि अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमलों की निंदा की जा रही है। इनसे सैकड़ों निर्दोष बच्चे, छात्र और नागरिक मारे गए हैं। संस्था ने राजोरीवासियों से मंगलवार को अपने घरों में रहने और सभी बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, परिवहन सेवाएं, व्यावसायिक गतिविधियों को पूरी तरह से बंद रखने की अपील की है।थन्नामंडी से मुफ्ती अब्दुल रहीम जियाई कासमी ने जनता से मंगलवार को बंद के दौरान सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें