फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छंब विधानसभा क्षेत्र के पलांवाला में निकाली तिरंगा रैली

Sat, 24 May 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पलांवाला में शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें जम्मू रियासी के सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि रहे। पलांवाला बाजार से शुरू तिरंगा रैली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलांवाला के पास पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

रैली में भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों की गूंज रही। सांसद शर्मा ने कहा कि भारत सरकार और हमारी सेना ने पाकिस्तान समेत पूरे विश्व को बता दिया है कि अब भारत आतंकवाद को किसी हालत में सहन नहीं करेगा। आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारने के लिए ही ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप राज शर्मा, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरज सिंह, मंडल अध्यक्ष खौड़ अंकुश चौधरी, मंडल अध्यक्ष गीता राजपूत, मंडल अध्यक्ष बोधराज शर्मा, जिला प्रभारी मनमोहन सिंह, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश प्रभारी जगदीश भगत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, जिला महामंत्री शक्ति भगत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके बाद सांसद शर्मा ने छंब विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजतूत, बाबा मेईमल देव स्थान पलेल (डगेर) में बैठक कर जनसमस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, भाजपा नेता प्रदीप चौधरी, गोविंद शर्मा, गिट्टन राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें