फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए छात्रों ने हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनाने के लिए वीरवार को छात्रों ने राया मोड़ पर प्रदर्शन किया। हाईवे खुलवाने के लिए पहुंची पुलिस से छात्रों की हल्की झड़प भी हुई। छात्रों ने इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के चोटिल होने का भी आरोप लगाया।
दोपहर बाद करीब तीन बजे के 200 से अधिक छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया जो शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रहा। अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। उनका कहना था कि जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग शैक्षिक विकास, क्षेत्रीय संतुलन और संभाग के कानून पढ़ने के इच्छुक छात्रों की सुविधा के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस के दो छात्रों को हिरासत में लेने से प्रदर्शनकारी और गुस्सा गए। वे पुलिस की गाड़ियों के आसपास जमा हो गए। छात्रों का आरोप था कि मौके पर अफरा-तफरी के बीच एक पुलिस गाड़ी आगे बढ़ गई जिससे कुछ छात्र गिर गए और कुछ चोटिल हो गए।
विज्ञापन

इस घटना के बाद प्रदर्शन और तेज हो गया जो हिरासत में लिए गए छात्रों को छोड़ने तक चलता रहा। प्रदर्शनकारियों में साकेत सिंह राठौर, मुकेश मन्हास, आकाश भगत, गरिमा, केतन कुमार, अक्षी बलोरिया, अतुल राजपूत, अभय राजपूत, अहान सिंह जराल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें