प्रदर्शनकारी बोले - तीन सप्ताह से कामछोड़ हड़ताल के बाद भी सरकार ने मांगे पूरी नहीं की
फोटो सहित।
फोटो ट्रैक पर है।
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बिजली विकास विभाग (पीडीडी) डेलीवेजरों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने बाहु-प्लाजा स्थित पीडीडी कार्यालय के बाहर लंबित मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी की। धरने में विभाग की डेलीवेजर महिलाओं ने भी मार्चो खोल दिया है। यूनियन के अध्यक्ष अखिल शर्मा ने कहा कि वे लोग तीन हफ्ते से कामछोड़ हड़ताल पर हैं। बावजूद इसके सरकार व अधिकारी मांगों को पूरा नहीं कर रहे हैं। केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। उनकी मांगों में जिन 557 कर्मियों की डीपीसी की गई है, उनकी सूची जारी करना व लिस्ट को अपग्रेड करना, दिव्यांग कर्मियों को उचित मुआवजा देना, न्यूनतम वेतन लागू करना, ड्यूटी के दौरान जिन कर्मियों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों की बीमा राशि प्रदान करना व वेतन जारी करना शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग के उच्चाधिकारियों की अपील पर हमने भूख-हड़ताल स्थगित जरूर की है, लेकिन धरना जारी रखा है। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता, हम आंदोलन जारी रखेंगे। इस माैके पर शमशेर सिंह उपाध्यक्ष, आशीष शर्मा मीडिया सचिव व अन्य भी मौजूद रहे।