फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहलगाम हमले को लेकर अरनिया में रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से निर्दोष लोगों की हत्या को लेकर अरनिया में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इकट्ठे होकर पूरे कस्बे में रैली निकाली। रैली के दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। यातायात पूरी तरह से ठप रहा। इस मौके पर कस्बे के तरेबा चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया है। प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार अरनिया अमनदीप सिंह और थाना प्रभारी सुनील दत्त मौजूद रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा नेता सुनील दत्त शास्त्री ने कहा कि पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के आकाओं की निगरानी में दी रेजिस्टेंट फ्रंट ने वारदात को अंजाम दिया है। जिसका रोष पूरे भारतवर्ष में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दोस्ती की भाषा नहीं समझता है। लिहाजा उसके साथ दुश्मनों जैसा बर्ताव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान कैलाश चंद्र सैनी ने कहा कि पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। उन्होंने कहा कि पहलगाम घटना को लेकर क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठानों राजनीतिक दलों ने भरपूर सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की कायराना हरकत ने समस्त मानवता को शर्मसार कर दिया है। निर्दोष लोगों को उनके परिजनों के सामने गोली मार दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को ढूंढ कर फांसी चढ़ा देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें