पुरमंडल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में पुरमंडल में हिंदू संगठनों ने रोष रैली निकाली। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है और आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जानी चाहिए। हितेश रासगोत्रा, पंकुश कुमार, कन्हैया कुमार, लवीश उप्पल, कृष्णा कुमार, गगन कुमार व अनमोल ने टारगेट किलिंग की बढ़ती घटनाओं पर गहरा रोष जताया और केंद्र सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग की। इस दौरान दुकानें बंद रहीं और यातायात भी ठप रहा। इस मौके पर डीडीसी अवतार सिंह, पूर्व सरपंच वीणा जमवाल, पूर्व सरपंच अनिल शर्मा, नरेश कुमार, गोबिंद राम शर्मा, सोहन लाल माैजूद थे। संवाद