फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर सर्टिफिकेट न बनने से खफा युवाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। क्षेत्र के युवाओं ने मंगलवार को बॉर्डर सर्टिफिकेट की मांग को लेकर तहसील परिसर में राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवाओं ने आरोप लगाया कि राजस्व अधिकारी बॉर्डर सर्टिफिकेट नहीं बना रहे। इसके चलते वे सैन्य भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

विकास शर्मा ने बताया कि बॉर्डर सर्टिफिकेट 2018-19 में बने हैं लेकिन अब सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए अधिकारी सर्टिफिकेट को दोबारा संबंधित अधिकारी से अटेस्ट करने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्टिफिकेट पर एसडीएम या तहसीलदार हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं, वे केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन का हवाला दे रहे हैं, जिसमें सर्टिफिकेट सीमा से दस किलोमीटर की बजाय छह किलोमीटर में बनाने को कह रहे हैं। हालांकि बॉर्डर के अन्य इलाकों में ऐसा नियम नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को बेरोजगार युवाओं की इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। राहुल कुमार, अजय कुमार ने बताया कि भर्ती के लिए सर्टिफिकेट को मंजूरी मिलनी चाहिए ताकि युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें