सांबा। जिला पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 2 डंपर, 2 टिप्पर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 5 वाहनों को जब्त किया। इनमें अवैध तौर पर रेत ले जाई जा रही थी। जिला पुलिस एसएसपी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सुपवाल की एक पुलिस पार्टी सुपवाल हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान 2 डंपरों के साथ 4 वाहनों को जब्त किया, जो गैर-कानूनी रूप से निर्माण सामग्री (रेत) को ले जा रहे थे।
इसी तरह घगवाल की पुलिस टीम ने टपियाल में एक बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया, जिसमें अवैध तौर पर रेत ले जाई जा रही थी। सांबा पुलिस ने पांचों वाहनों को जब्त कर लिया। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग सांबा को सौंप दिया गया।