फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में सिर पर सिलिंडर उठा सड़क उतरी पीडीपी, पुलिस से हुई धक्कामुक्की

Tue, 02 Mar 2021 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रदर्शन करते पीडीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और प्रदेश में संपत्ति कर के विरोध में सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सड़कों पर उतर आई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलिंडर उठाकर प्रेस क्लब के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सचिवालय का घेराव करने के लिए रैली निकाली, लेकिन पुलिस ने डोगरा चौक से पीछे ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और पीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह और राजिंद्र मन्हास की अगुवाई में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मोदी सरकार होश में आओ, पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ी कीमतों को कम करो और संपत्ति शुल्क जम्मू-कश्मीर के लोगों पर न थोपो के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी जैसे ही डोगरा चौक की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

पीडीपी नेताओं ने कहा कि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। हर चीज महंगी होती जा रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस का सिलिंडर आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। मोदी सरकार जन विरोधी नीतियों पर चल रही है। प्रदर्शनकारियों ने संपत्ति शुल्क के फैसले को वापस लेने की मांग की। कहा कि अगर सरकार ने मनमानी की तो लोगों को मजबूर सड़कों पर उतरना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें