फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तान पर की जाए सर्जिकल स्ट्राइक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजोरी में आतंकियों द्वारा लोगों की पहचान कर हत्या करने और आईडी विस्फोट के विरोध में मिशन स्टेट हुड ने जानीपुर हाईकोर्ट से रैली निकाली। इस दौरान पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि भाजपा सरकार आतंकियों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण क्रमवार हत्याओं का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष रविंद रैना को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा है।
सुनील डिंपल ने कहा कि लोगों की जान की रक्षा करने में विफल रहने पर एलजी मनोज सिन्हा को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने एनआईए जांच की मांग भी की। साथ ही कहा कि पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की जाए। पीओके में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों को तहस नहस किया जाए।
विज्ञापन

डिंपल ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात खराब होते जा रहे हैं। लक्षित हत्याएं, उग्रवाद और सुरक्षा बलों पर हमले ज्यादा हो रहे हैं। इस मौके पर देवराज, अशोक खन्ना, राजू कुमार, विपन महाजन, राकेश शर्मा, विक्की, अशोक खन्ना, मोहम्मद शफी, नजीर खान और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें