जम्मू। एनुअल ट्रांसफर ड्राइव (एटीडी) के फेज-1 और फेज-2 के तहत मॉस्टर और टीचर के तबादलों में देरी के खिलाफ शिक्षकों ने तीसरे रविवार को भी प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। जरनल लाइन टीचर फोरम के बैनर तले शिक्षकों ने विभाग से जल्द एटीडी को लागू करने की मांग उठाई है।
फोरम के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि एडीटी फेज-1 में मास्टर और टीचर के आवेदन फरवरी में मांगे थे। इसके बाद शिक्षकों तबादला सूची तैयार हुई, लेकिन स्कूल (कार्यस्थल) से रिलिव ऑर्डर नहीं मिला, जिससे नए कार्यस्थल पर शिक्षक ज्वाइन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एटीडी फेज-2 के प्रक्रिया शुरू करते समय हमें आश्वासन दिया था कि दोनों फेज की सूची एक साथ जारी होगी, लेकिन सितंबर खत्म होने को है और सूची जारी नहीं हो रही है। इसके 15 हजार शिक्षक प्रभावित है। पहले बार पारदर्शी रूप से तबादले हुए थे, लेकिन प्रक्रिया में देरी समझ से परे है। कई बार स्कूल शिक्षा निदेशक, विभाग के प्रमुख सचिव के समक्ष अपनी मांगे रखीं, लेकिन अटकी प्रक्रिया के संदर्भ कोई पहल नहीं हुई है।